गाजियाबाद में अवैध पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार |
गाजियाबाद। दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए गाजियाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना टीलामोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध आतिशबाजी पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार प्लास्टिक के कट्टों में रखे पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपाल पुत्र शंकर लाल, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी गगन विहार, टीलामोड़ के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए मुनाफा कमाने के लिए वह सस्ते दामों पर अवैध पटाखे खरीदता था और उन्हें चोरी-छिपे अधिक कीमत पर बेच रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी(1)(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।