Friday, November 13, 2026 07:42:58 PM

गाजियाबाद जिम ट्रेनर चाकू हमला
गाजियाबाद में पत्नी के जिम ट्रेनर ने पति पर किया चाकू से हमला, लोगों ने आरोपी को दबोचा

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में जिम ट्रेनर ने कथित तौर पर महिला के पति पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने आरोपी और पत्नी को हिरासत में लिया है। घायल की हालत गंभीर है।

गाजियाबाद में पत्नी के जिम ट्रेनर ने पति पर किया चाकू से हमला लोगों ने आरोपी को दबोचा
गाजियाबाद जिम ट्रेनर चाकू हमला |

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जिम ट्रेनर ने कथित प्रेम संबंध के चलते महिला के पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया है।

पत्नी के जिम जाने के बाद घर पहुंचा आरोपी

मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शशांक सिंह अपनी पत्नी प्रिया और तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि शशांक और प्रिया दोनों केंद्र सरकार में सीनियर अकाउंटेंट हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रिया ने करीब नौ महीने पहले जिम जाना शुरू किया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि प्रताप ने शशांक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

दो चाकू लेकर पहुंचा जिम ट्रेनर

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह प्रिया जिम जाने के लिए घर से निकली। आरोप है कि वह फ्लैट का दरवाजा खुला छोड़ गई थी। उसके जाने के कुछ देर बाद प्रताप सिंह कथित तौर पर दो चाकू लेकर घर पहुंचा और शशांक पर कई वार कर दिए।

हमले के समय शशांक और प्रिया की तीन साल की बेटी भी घर में मौजूद थी। वारदात को अंजाम देने के बाद जैसे ही आरोपी बाहर निकला, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पति की हालत गंभीर, पत्नी और ट्रेनर हिरासत में

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शशांक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी प्रताप सिंह और शशांक की पत्नी प्रिया को हिरासत में लिया है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के पीछे की वजह और कथित साजिश में दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें