जीबीयू करा ‘प्रेरणा विमर्ष-2026’ का आयोजन |
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में 19 और 20 सितंबर को ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की थीम ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ रखी गई है। कार्यक्रम में समाज, मीडिया, शिक्षा, तकनीक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श होगा।
आयोजन की शुरुआत 19 सितंबर को ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से होगी। इस यज्ञ में 108 हवन कुंड बनाए जाएंगे, जिसमें एक हजार से अधिक महिलाएं भाग लेंगी।
वहीं, 20 सितंबर को ‘युवा सोच, नया भारत’ और ‘स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत’ विषय पर समानांतर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में एआई, डिजिटल मीडिया, उद्यमिता, कौशल विकास, महिला नेतृत्व, शिक्षा और विज्ञान समेत कई विषयों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम का समापन समारोह शाम को आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन शामिल होंगे।
आयोजन में देशभर से शिक्षाविद्, पत्रकार, वैज्ञानिक, युवा उद्यमी और अन्य प्रबुद्धजन हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।