Friday, November 13, 2026 07:46:23 PM

गौतम बुद्ध नगर में विधान परिषद चुनाव प्रारंभ
गौतमबुद्धनगर में विधान परिषद चुनाव के लिए स्नातक और शिक्षक वर्ग के 13-13 मतदान केंद्र तय

गौतमबुद्धनगर में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए 13-13 मतदान केंद्र तय किए गए हैं। प्रशासन ने मतदेय स्थलों को मंजूरी दे दी है और मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गौतमबुद्धनगर में विधान परिषद चुनाव के लिए स्नातक और शिक्षक वर्ग के 13-13 मतदान केंद्र तय
गौतम बुद्ध नगर में विधान परिषद चुनाव प्रारंभ |

गौतमबुद्धनगर। विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में 13-13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों को अंतिम मंजूरी दे दी है। मतदाता 23 अक्टूबर तक इन केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। मतदान कराने के लिए सहायक मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदान केंद्रों पर 24 मूल और एक सहायक मतदेय स्थल सहित कुल 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मतदान केंद्रों पर 13 मूल और चार सहायक मतदेय स्थल सहित कुल 17 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।

चुनाव कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में मतदान कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। पहली पाली में आठ और दूसरी पाली में छह कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। अनुपस्थित कार्मिकों को 13 अक्टूबर को होने वाले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

सीडीओ ने चेतावनी दी कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने या निर्वाचन संबंधी कार्यों में सहयोग नहीं करने पर संबंधित कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के मतदान केंद्र

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए दादरी स्थित श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज, एनटीपीसी विद्युत नगर, छपरौला का परसंदी देवी पब्लिक स्कूल, नोएडा का राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख स्थित बादामी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कासना का अमीचंद इंटर कॉलेज, आईआईटी रुड़की नॉलेज पार्क-दो, दनकौर का बिहारी लाल इंटर कॉलेज, बिलासपुर का राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज, जेवर का जनता इंटर कॉलेज और पब्लिक इंटर कॉलेज, जहांगीरपुर मतदान केंद्रों में शामिल हैं।

इसके अलावा, शिक्षक निर्वाचन के लिए बूपुरा इंटर कॉलेज और स्नातक निर्वाचन के लिए रबूपुरा इंटर कॉलेज भी सूची में शामिल हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें