Thursday, October 08, 2026 06:32:04 PM

गाजिखोड़ा पुलिस चौकी बाहर युवक ने खुदको लगाई आग
खोड़ा पुलिस चौकी के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस ने बुझाकर अस्पताल पहुंचाया

गाजियाबाद के खोड़ा में विवाद के दौरान एक युवक ने पुलिस चौकी के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

खोड़ा पुलिस चौकी के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग पुलिस ने बुझाकर अस्पताल पहुंचाया
गाजिखोड़ा पुलिस चौकी बाहर युवक ने खुदको लगाई आग |

यूपी के गाजियाबाद स्थित थाना खोड़ा क्षेत्र की नेहरू गार्डन चौकी पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान एक युवक ने चौकी से बाहर निकलकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत सुरक्षित और खतरे से बाहर बताई है।

पानी का काम करने वालों से चल रहा था पुराना विवाद

खोड़ा के नेहरू गार्डन कॉलोनी में मोनू अपने परिवार के साथ रहते हैं। कॉलोनी में पानी का काम करने वाले कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। इसी पुराने विवाद को लेकर बुधवार रात फिर से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

चौकी में बातचीत के दौरान बिगड़ी बात

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। दोनों पक्षों के बीच चौकी में बातचीत चल रही थी। इसी दौरान मोनू गुस्से में चौकी से बाहर निकले और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली।

आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई और मोनू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने क्या कहा?

एसीपी इंदिरापुरम (कार्यवाहक) अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए थे। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मोनू पहले अपने ऊपर पेट्रोल डालते हैं और इसके बाद माचिस की तिल्ली जलाकर खुद को आग लगा लेते हैं।

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि मोनू के पास खड़े कुछ लोग मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना रहे थे। आग लगते ही वहां शोर-शराबा शुरू हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मी बाहर आए और आग बुझाने में जुट गए।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें