Saturday, September 05, 2026 02:13:15 AM

रक्षाबंधन पर महिलाओं की रोडवेज यात्रा मुफ्त
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 3 दिन फ्री बस यात्रा

रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं और एक अटेंडेंट को यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वाराणसी परिक्षेत्र में 500 से अधिक बसें संचालित होंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा 3 दिन फ्री बस यात्रा
रक्षाबंधन पर महिलाओं की रोडवेज यात्रा मुफ्त |

रक्षाबंधन के त्योहार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। प्रदेश में महिलाएं 27, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। खास बात यह है कि महिला के साथ यात्रा करने वाले एक अटेंडेंट को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

शासन के आदेश के अनुसार यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिलाओं को बस यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा। परिचालक की ओर से उन्हें जीरो रुपये का टिकट भी दिया जाएगा।

वाराणसी परिक्षेत्र में इस सुविधा को लागू करने के लिए 500 से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

मुफ्त यात्रा की सुविधा के तहत वाराणसी से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और यूपी के अन्य शहरों तक जाने वाली महिलाएं किसी भी श्रेणी की रोडवेज बस में सफर कर सकेंगी।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें