मुजफ्फरनगर में डॉ. संजय निषाद का जोरदार स्वागत |
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
PSR Banquets Hall में आयोजित कार्यक्रम से पहले ही स्वागत स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ‘जय निषाद राज’ और ‘जय कश्यप राज’ के नारे लगाकर माहौल को जोशीला बना दिया।
कई सामाजिक संगठनों के लोग रहे मौजूद
कैबिनेट मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में संयुक्त हिंदू मोर्चा से हिंदू नेता मनोज सैनी, शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कश्यप शाक्षी, क्रांतिकारी शालू सैनी, कश्यप समिति के अध्यक्ष नवीन कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी, उपाध्यक्ष मंगलेश कुमार प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा मुजफ्फरनगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष काजल सुधा, प्रीति सैनी, मीनाक्षी सैनी, मनोज सैनी और शाक्षी सैनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में अखिलेश जाटव, वीरेंद्र त्यागी, कल्पना ठाकुर, गीता गुज्जर, कमल दीप, बसंत कश्यप और सागर कश्यप बघरा समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
राकेश सैनी की अगुवाई में दिखी एकजुटता
स्वागत कार्यक्रम में निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और खतौली से एडवोकेट राकेश सैनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारे लगाए और मंत्री डॉ. संजय निषाद के प्रति अपना समर्थन जताया।
कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारों से कार्यक्रम स्थल पर काफी जोश देखने को मिला।
डॉ. संजय निषाद ने जताया आभार
जोरदार स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सभी समर्थकों और स्वागत करने वाले लोगों का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज की एकजुटता पर जोर दिया।
निषाद पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से डॉ. संजय निषाद का यह मुजफ्फरनगर दौरा मिशन 2027 को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि इस दौरे से संगठन की एकजुटता और सक्रियता का संदेश गया है।