Sunday, August 16, 2026 10:27:29 AM

बुलंदशहर विवाहिता ने एसएसपी से लगाई गुहार
बुलंदशहर में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

बुलंदशहर की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

बुलंदशहर में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का लगाया आरोप एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बुलंदशहर विवाहिता ने एसएसपी से लगाई गुहार |

बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, डिबाई के मोहल्ला मंडी हरदेव निवासी पूनम, पत्नी इंद्रजीत सिंह, अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए घर पर आटा चक्की चलाती हैं। वहीं, उनके पति किराये पर कार चलाते हैं और काम के कारण अक्सर घर से बाहर रहते हैं।

पूनम का आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में उनके ससुर, जेठ और जेठानी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें और उनके बच्चों को घर से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़िता के मुताबिक, 25 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट का प्रयास किया और उन्हें जबरन पकड़कर आटा चक्की से बाहर निकाल दिया। साथ ही दोबारा दुकान न खोलने की धमकी भी दी।

महिला का कहना है कि 26 जुलाई को उन्होंने डिबाई कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद ससुराल पक्ष ने उनके पति को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी।

स्थानीय पुलिस से राहत न मिलने पर पूनम ने एसएसपी बुलंदशहर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें