Thursday, October 08, 2026 07:13:32 PM

दिव्या मित्तल राजनीति राजभर बयान
दिव्या मित्तल के राजनीति में आने पर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया, बोले- जिसके पास पैसा है, वह राजनीति में आना चाहता है

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के फैसले पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आजकल पैसा कमाने वाले लोग राजनीति में आना चाहते हैं। दिव्या यूपी से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करेंगी।

दिव्या मित्तल के राजनीति में आने पर ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया बोले- जिसके पास पैसा है वह राजनीति में आना चाहता है
दिव्या मित्तल राजनीति राजभर बयान |

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के राजनीति में कदम रखने के फैसले पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि आजकल जिसके पास पैसा आ जाता है, वह राजनीति में उतरना चाहता है।

योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिव्या मित्तल के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा, "आज की तारीख में मैं देख रहा हूं कि जिसके पास पैसा हो जा रहा है, वह पैसा कमाकर सीधे राजनीति करना चाहता है।"

आईएएस की नौकरी छोड़ राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल

दरअसल, वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था। केंद्र सरकार ने 14 सितंबर को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। इसके बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

अब दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर राजनीति में आने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह फिलहाल किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ेंगी, बल्कि आम लोगों के साथ मिलकर एक ऐसा राजनीतिक मंच तैयार करेंगी, जो जनता के सवालों और उनकी समस्याओं को उठाएगा।

उत्तर प्रदेश से शुरू होगी राजनीतिक पारी

दिव्या मित्तल ने बताया कि उनकी राजनीतिक यात्रा उत्तर प्रदेश से ही शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों ने उन्हें अपने परिवार का हिस्सा माना और बेटी की तरह अपनाया है। यही वजह है कि वह अपनी नई पारी की शुरुआत इसी राज्य से करना चाहती हैं।

पूर्व आईएएस अधिकारी का कहना है कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य किसी पद तक पहुंचना नहीं, बल्कि उन लोगों की आवाज बनना है, जिनकी समस्याएं सरकारी दफ्तरों तक नहीं पहुंच पातीं। वह आम जनता के साथ मिलकर उनके मुद्दों को उठाना चाहती हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें