Sunday, August 16, 2026 09:34:52 AM

पुतला फूंकने पर 12 कांग्रेसी नेताओं पर FIR
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 12 नेताओं पर FIR, फिर भी पहुंचे दिल्ली

बुलंदशहर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 12 नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई। इसके बावजूद नेता दिल्ली पहुंचे।

शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 12 नेताओं पर fir फिर भी पहुंचे दिल्ली
पुतला फूंकने पर 12 कांग्रेसी नेताओं पर FIR |

दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को कांग्रेस ने खुलकर समर्थन दिया है। नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन डीएवी कॉलेज के पास किया गया। पुलिस का कहना है कि विरोध के दौरान कानून-व्यवस्था का उल्लंघन हुआ, जिसके बाद बुलंदशहर कोतवाली नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत 12 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इनमें प्रशांत बाल्मीकि, सचिन वशिष्ठ, मनीष चतुर्वेदी, आशु कुरैशी, शुभम कौशिक, नईम मंसूरी और पांच अज्ञात लोगों के नाम भी शामिल हैं।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पिछले दो दिनों से पुलिस उन्हें जिले में हाउस अरेस्ट कर रही है। इसके बावजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान अपने कई साथियों के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए।

एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए जियाउर्रहमान ने कहा कि बुलंदशहर पुलिस योगी सरकार के इशारे पर काम कर रही है। उनका कहना है कि यदि छात्रों, युवाओं और आम लोगों के मुद्दे उठाने पर हजार एफआईआर भी दर्ज होती हैं, तो भी कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है। साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग दोहराई और कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही बुलंदशहर के एसएसपी का घेराव किया जाएगा।

दिल्ली पहुंचने वाले कांग्रेस नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, चंद्रपाल सिंह, भजनलाल विमल, देशदीपक भारद्वाज, अनुपम भारद्वाज, मोहनलाल सिंह, ज्ञानेंद्र राघव, रवि लोधी, इशू शर्मा, ऋतिक जाटव, अब्दुल रहमान मंसूरी, अमित जाटव, दलवीर सिंह, सौरभ सिंह, फिरोज खान, सोनू जाटव, मुकेश रजक और पूजा शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें