बुलंदशहर: दो माह फरार पोक्सो अभियुक्त गिरफ्तार |
बुलंदशहर। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छतारी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे वांछित वारंटी/अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना छतारी प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम कलुपुरा, थाना जवां, जनपद अलीगढ़ को दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पोक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था और मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट भी प्राप्त किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
यह है पूरा मामला
थाना छतारी में दिनांक 12 जून 2026 को वादी शिशुपाल सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम सिद्धपुर पापड़ी नगला, थाना छतारी, जनपद बुलंदशहर द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना छतारी में मु०अ०सं० 0143/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक दीपांशी द्वारा की जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त
- नाम: सतेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल
- निवासी: ग्राम कलुपुरा, थाना जवां, जनपद अलीगढ़
आपराधिक इतिहास
- मु०अ०सं० 0143/2026
- धारा 137(2) बीएनएस
- थाना छतारी, जनपद बुलंदशहर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, थाना छतारी, जनपद बुलंदशहर
- उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, थाना छतारी, जनपद बुलंदशहर
- महिला उप निरीक्षक दीपांशी, थाना छतारी, जनपद बुलंदशहर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।