Saturday, September 05, 2026 01:13:14 AM

बाबा जनवारी नाथ धाम के पर्यटन विकास की मांग तेज
लम्भुआ में बाबा जनवारी नाथ धाम के विकास की मांग तेज, पर्यटन मंत्री को भेजा पत्र

सुल्तानपुर के बाबा जनवारी नाथ धाम के पर्यटन विकास की मांग उठी। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पर्यटन मंत्री को पत्र भेजकर श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने की मांग की।

लम्भुआ में बाबा जनवारी नाथ धाम के विकास की मांग तेज पर्यटन मंत्री को भेजा पत्र
बाबा जनवारी नाथ धाम के पर्यटन विकास की मांग तेज |

विकासखंड लम्भुआ की ग्राम पंचायत सैतापुर सराय में स्थित प्रसिद्ध बाबा जनवारी नाथ धाम के विकास की मांग उठी है। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के मंत्री को पत्र भेजकर धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।

एमएलसी ने पत्र में बताया कि बाबा जनवारी नाथ धाम एक प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन के महीने में हर सोमवार और शनिवार को दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। लोग भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं।

मंदिर परिसर में मां विंध्यवासिनी, काली माता और भगवान श्री हनुमान जी के मंदिर भी मौजूद हैं। धार्मिक और पौराणिक महत्व के इस धाम में श्रद्धालु शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।

एमएलसी का कहना है कि अगर धाम का पर्यटन विकास किया जाता है तो यहां आने वाले लाखों शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही इलाके में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने पर्यटन मंत्री से धाम में यात्री हाल, शौचालय, बाउंड्रीवाल, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और अन्य पर्यटन सुविधाओं को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।

देवेंद्र प्रताप सिंह ने उम्मीद जताई कि इन सुविधाओं के विकसित होने से बाबा जनवारी नाथ धाम की धार्मिक और पर्यटन पहचान और मजबूत होगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

वहीं, बाबा जनवारी नाथ धाम सेवा संस्थान के अध्यक्ष रणवीर सिंह और शिवभक्तों ने विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह और अजय प्रताप सिंह पिंटू के इस प्रयास की सराहना की है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें