Sunday, August 16, 2026 10:42:08 AM

सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़, गौकश घायल
सुल्तानपुर में पुलिस और गौकश गैंग के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, 2 गिरफ्तार

सुल्तानपुर के अखंडनगर में पुलिस और गौकश गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ और 2 गिरफ्तार हुए। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, गोकशी का सामान और बाइक बरामद की।

सुल्तानपुर में पुलिस और गौकश गैंग के बीच मुठभेड़ एक बदमाश घायल 2 गिरफ्तार
सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़, गौकश घायल |

थाना अखंडनगर पुलिस और गौकश गैंग के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना अखंडनगर के SHO को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गौकशों का एक गैंग सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गैंग को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

नेमपुर की तरफ से बदमाशों के आने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कुंदाभैरवपुर बाईपास के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अब्दुल सलाम निवासी प्यारेपुर हाजी, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी रियाज, निवासी थाना चांदा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ पहले से गौकशी के मुकदमे दर्ज हैं।

मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी अखंडनगर भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, मांस काटने का सामान और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें