Friday, November 13, 2026 08:05:48 PM

रामसुगर और रानी राजपूत की प्रेम कहानी
75 साल के रामसुगर को 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से हुआ प्यार, जल्द करेंगे शादी

औरैया में 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की प्रेम कहानी चर्चा में है। दोनों की सगाई हो चुकी है और जल्द शादी करने की तैयारी है।

75 साल के रामसुगर को 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से हुआ प्यार जल्द करेंगे शादी
रामसुगर और रानी राजपूत की प्रेम कहानी |

औरैया/सहार। प्यार उम्र की सीमाओं और फासलों का मोहताज नहीं होता। इस कहावत से जुड़ी एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों औरैया और सहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी 75 वर्षीय रामसुगर को औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से प्यार हो गया है। अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला किया है।

रामसुगर के मुताबिक, रानी राजपूत पिछले करीब दो वर्षों से उनके घर आती-जाती थीं। रामसुगर की बेटी राधा यूट्यूबर हैं और रानी उनके घर अक्सर वीडियो शूट करने आती थीं। इसी दौरान रानी और रामसुगर के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। करीब सात साल पहले रामसुगर की पत्नी का निधन हो गया था। अब रामसुगर ने रानी को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया है।

रामसुगर की बेटी राधा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता और रानी राजपूत की सगाई हुई थी। सगाई का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इस रिश्ते की चर्चा क्षेत्र में फैल गई।

वीडियो सामने आने के बाद से ही इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों जल्द ही पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। परिवार की ओर से शादी की तैयारियां शुरू किए जाने की बात भी कही जा रही है।

फिलहाल, 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय रानी राजपूत का रिश्ता इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब लोगों की निगाहें दोनों की शादी पर टिकी हैं।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें