भारत की पृती पवार को फाइनल में पहुंचा |
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की मुक्केबाज प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया। इस जीत के साथ प्रीति ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
मुकाबले की शुरुआत से ही प्रीति पवार पूरी तरह हावी नजर आईं। उन्होंने बेहतरीन फुटवर्क और सटीक काउंटर पंचों की मदद से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। दूसरी ओर, कैथरीन म्वापे ने आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश की, लेकिन प्रीति के तेज लेफ्ट-राइट जैब ने उन्हें लगातार बैकफुट पर धकेल दिया।
दूसरे राउंड में प्रीति के दमदार पंचों के चलते म्वापे को दो बार स्टैंडिंग काउंट का सामना करना पड़ा। इसके बाद सभी पांचों जजों ने प्रीति के पक्ष में 10-8 का स्कोर दिया और वह 5-0 की मजबूत बढ़त के साथ अंतिम राउंड में पहुंचीं।
तीसरे और आखिरी राउंड में जाम्बिया की मुक्केबाज ने वापसी की कोशिश की, लेकिन प्रीति ने शानदार काउंटर अटैक जारी रखा। उनके बेहतरीन लेफ्ट हुक और लगातार लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन ने प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबाव बनाए रखा। मुकाबले के अंत तक प्रीति ने अपना दबदबा कायम रखा और 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में प्रीति पवार का सामना कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से होगा। भारतीय मुक्केबाज की नजर अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल पर है।