Saturday, October 10, 2026 10:10:31 PM

नंदीग्राम ममता कांग्रेस समर्थन
नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन देंगी ममता, बोलीं- हम झुकेंगे नहीं

नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद ममता ने चुनाव आयोग और विरोधियों पर कई आरोप लगाए।

नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन देंगी ममता बोलीं- हम झुकेंगे नहीं
नंदीग्राम ममता कांग्रेस समर्थन |

नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया घटनाक्रम सामने आया है। ममता बनर्जी की ओर से नंदीग्राम उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए गए प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी लड़ाई जारी रखेगी और पीछे नहीं हटेगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में उनकी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनकी राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से भी बात हुई है। ममता ने कहा, “हम झुकेंगे नहीं। मैं जनता के साथ हमेशा थी और हमेशा रहूंगी।”

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि कुछ दिनों में दिल्ली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और लोगों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला पहले से सोचा गया था, क्योंकि उनके अनुसार कांग्रेस का उम्मीदवार अच्छा है।

ममता बनर्जी ने लगाए कई आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि इस घटनाक्रम से यह साबित हो गया है कि असली तृणमूल कांग्रेस कौन है। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकर्ता रात से रो रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ कुछ लोग जश्न मना रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब टीएमसी को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। ममता ने कहा कि जिस सिंबल पर कुछ लोगों ने चार महीने पहले चुनाव जीता था, उसी पार्टी की इमारत में अब उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “जोगी से ज्यादा भोगी बन गया है।”

ममता ने राम जन्मभूमि में चोरी का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके लोगों को हर दिन STF और CID के जरिए डराया जा रहा है।

चुनाव आयोग पर भी निशाना

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी को तोड़ा गया, फिर NCP को तोड़ा गया और बाद में समर्थन के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने काउंटिंग में CISF और CRPF की भूमिका का जिक्र करते हुए इसे “हाइजैक” करने का आरोप लगाया।

ममता ने कहा कि टीएमसी 29 साल पुरानी पार्टी है और उसके साथ ऐसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का बैंक अकाउंट भी फ्रीज किया गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव चिन्ह को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। फिलहाल उन्हें जो सिंबल दिया गया है, उससे वे सहमत नहीं हैं और अपने पुराने सिंबल पर वापस जाने की बात कही। ममता ने कहा कि उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं और उनके अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लेकर “भाजपा की वॉशिंग मशीन” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जल्द ही “ब्लैक बीजेपी” का एक्सपोज होगा।

नंदीग्राम को बताया भविष्य के गठबंधन का संदेश

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने इंडिया गठबंधन कभी नहीं छोड़ा है और वह सभी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जेन-जी की लड़ाई में भी उन्होंने साथ दिया था।

ममता ने नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन देने को भविष्य के गठबंधन के लिए एक संदेश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की मदद के लिए उनकी पार्टी के बागियों को काम पर लगाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता कभी उनका समर्थन नहीं करेगी।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें