Saturday, September 05, 2026 01:21:17 AM

वडोदरा बस गेट में फंसा बच्चे की मौत CCTV फुटेज गाय
वर्दोदा में वर्कशॉप में खड़ी लग्जरी बस के दरवाजे में फंसा 7 साल का बच्चा, मौत; CCTV का 15 मिनट फुटेज गायब

वडोदरा में रिपेयर वर्कशॉप में खड़ी लग्जरी बस के ऑटोमैटिक गेट में गर्दन फंसने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय का 15 मिनट का CCTV फुटेज भी गायब है।

वर्दोदा में वर्कशॉप में खड़ी लग्जरी बस के दरवाजे में फंसा 7 साल का बच्चा मौत cctv का 15 मिनट फुटेज गायब
वडोदरा बस गेट में फंसा बच्चे की मौत CCTV फुटेज गाय |

वडोदरा में एक दर्दनाक हादसे में 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सूर्यनगर-तरसाली बाईपास से धन्यावी जाने वाली सड़क पर स्थित एक रिपेयर वर्कशॉप की है। यहां खड़ी एक लग्जरी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में बच्चे की गर्दन फंस गई, जिससे उसकी जान चली गई।

बताया गया है कि बच्चा अपनी मां से प्रसाद लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ समय बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बच्चा बस के दरवाजे में फंसा हुआ मिला। उसका गला बस के गेट में फंसा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बस के दरवाजे से बाहर निकाला और तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से वडोदरा के सयाजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV के 15 मिनट के फुटेज ने बढ़ाए सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही कपूराई पुलिस की टीम सयाजी अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फिलहाल हादसे को लेकर एक्सीडेंट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जांच के दौरान वर्कशॉप में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली गई। लेकिन घटना के समय का करीब 15 मिनट का फुटेज गायब मिला। पुलिस ने घटना से पहले और बाद की CCTV रिकॉर्डिंग हासिल की है।

बताया जा रहा है कि जिस समय बच्चा बस के ऑटोमैटिक गेट में फंसा, उस दौरान इलाके में बिजली चली गई थी।

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चा बस के गेट तक कैसे पहुंचा और वह दरवाजे में किस तरह फंसा। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर वर्कशॉप में खड़ी बस का गेट बंद था, तो उसे किसने खोला?

फिलहाल कपूराई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें