RLD दिल्ली कार्यकारिणी घोषित |
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी की स्वीकृति के बाद की गई। दिल्ली प्रदेश प्रभारी प्रबुद्ध कुमार की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष राजीव तोमर ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया।
नई कार्यकारिणी में मनमोहन सिंह और उस्मान त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अनिल जोगी, बिजेंद्र डबास, दयाराम नागर, जैस्मीन सिंह सहित कुल 9 नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
इसके अलावा मनोज रंगाना, संजीव कुमार, हर्ष चौधरी और नीलोफ़र ख़ान समेत 7 नेताओं को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार उस्मान सिद्दीक़ी को राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी में 5 सदस्यों की भी घोषणा की गई है।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाने और दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के जनाधार को बढ़ाने की दिशा में काम करेगी।