Sunday, August 16, 2026 10:33:59 AM

अमृतपाल की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन
अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़ में हंगामा, बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने चलाए वाटर कैनन

अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया।

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़ में हंगामा बैरिकेड तोड़े पुलिस ने चलाए वाटर कैनन
अमृतपाल की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन |

पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में वारिस पंजाब दे के नेताओं और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने आ गए।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाटर कैनन का रुख मोड़ दिया और आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च शुरू कर दिया।

प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक, सुबह से मोहाली बॉर्डर (बुड़ैल जेल के पीछे) से सेक्टर-50/51 चौक और वहां से सेक्टर-44/45 लाइट प्वाइंट तक सरोवर पथ पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से डायवर्ट और प्रतिबंधित रहेगी।

इसके अलावा सेक्टर-43/44/51/52 चौक (आईएसबीटी चौक) से सेक्टर-44/45 चौक (गौशाला चौक) होते हुए सेक्टर-45/46-49/50 चौक तक विकास मार्ग पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सेक्टर-43/44 और सेक्टर-45/46 लाइट प्वाइंट पर भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है।

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने अंतरराज्यीय बसों को सेक्टर-43 आईएसबीटी पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों का उपयोग करें और ट्रैफिक से जुड़े ताजा अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखें।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न करने की अपील भी की है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें