Friday, November 13, 2026 08:02:11 PM

नागौर पटाखा गोदाम में धमाका, दो की मौत
नागौर के बड़ली इलाके में पटाखा गोदाम में नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण विजोरदार विस्फोट, दो लोगों की मौत और दो घायल

राजस्थान के नागौर के बड़ली इलाके में पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की जानकारी है। एफएसएल टीम विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।

नागौर के बड़ली इलाके में पटाखा गोदाम में नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण विजोरदार विस्फोट दो लोगों की मौत और दो घायल
नागौर पटाखा गोदाम में धमाका, दो की मौत |

राजस्थान के नागौर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के बड़ली इलाके में स्थित पटाखों के गोदाम में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को बड़ली क्षेत्र में स्थित पटाखों के गोदाम में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई देने की बात सामने आई है। धमाके के बाद आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

दो लोगों की मौत, दो घायल

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग नागौर शहर के बनबाजारवाड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 

एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि विस्फोट की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

इस हादसे के बाद गोदाम में सुरक्षा व्यवस्था और रिहायशी इलाके में पटाखों के भंडारण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। 


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें