Saturday, October 10, 2026 11:38:46 PM

इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत
लाखों फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना से पहले फोन पर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

लाखों फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत घर में फंदे से लटका मिला शव
इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत |

सिंगरौली। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स और डांस वीडियो से पहचान बनाने वाली 30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मौत हो गई। उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निधि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली थीं। फिलहाल वह अपनी मां और बहन के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रह रही थीं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और ज्यादातर डांस वीडियो बनाती थीं। इसके अलावा निधि स्थानीय कार्यक्रमों और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लेती थीं।

फोन पर कहासुनी की बात आई सामने

घटना से पहले निधि की फोन पर किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मोनू सिंह नाम के व्यक्ति से उनकी फोन पर बहस हुई थी, जो बाद में गाली-गलौज तक पहुंच गई।

हालांकि फोन पर हुई इस कहासुनी और निधि की मौत के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट की भी चर्चा

निधि के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट की जानकारी भी सामने आई है। पोस्ट में लिखा था—“इस अधूरे दिल को पूरा करने वाला कोई नहीं, इससे बेहतर है खुद से प्यार करना।”

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पोस्ट कब और किन परिस्थितियों में किया गया था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई संतोष सिंह भी मामले की पड़ताल में जुटे हैं।

पुलिस का कहना है कि निधि की मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल सवाल बना हुआ है कि लाखों फॉलोअर्स वाली निधि तिवारी की मौत के पीछे क्या परिस्थितियां थीं। फोन पर हुआ विवाद हो या कोई दूसरी वजह, जांच पूरी होने से पहले किसी एक कारण को उनकी मौत से जोड़ना जल्दबाजी होगी।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें