Saturday, September 05, 2026 02:21:31 AM

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट का आरोप

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में कांवड़ियों के नंदी हॉल में जाने की कोशिश पर विवाद हो गया। सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई में एक गार्ड के सिर में गंभीर चोट लगी।

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा सुरक्षाकर्मियों से मारपीट का आरोप
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा |

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर दर्शन के दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ कांवड़िये निर्धारित व्यवस्था के बजाय नंदी हॉल में प्रवेश कर गर्भगृह की ओर जाने की कोशिश करने लगे।

सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान कांवड़ियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की।

बैरिकेडिंग तोड़ने का भी आरोप

मंदिर सूत्रों के मुताबिक, कुछ उपद्रवी और असामाजिक तत्वों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने नंदी हॉल की बैरिकेडिंग तोड़ दी और वहां लगे बैरिकेड व दान पेटियों को इधर-उधर कर दिया।

इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की।

कई सुरक्षाकर्मी घायल

कांवड़ियों को रोकने के दौरान सुरक्षाकर्मियों और उनके बीच हाथापाई हो गई। इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा कुछ अन्य सुरक्षा कर्मचारी भी घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और दर्शन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें