JPSC 11वीं 13वीं परीक्षा रद्द करने पर रोक |
झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से JPSC की 11वीं और 13वीं भर्ती परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है। सरकार ने छात्र आंदोलन के बाद इन परीक्षाओं समेत कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था।
दरअसल, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में छात्रों का करीब 25-26 दिनों तक आंदोलन चला था। इसके बाद सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द करने, 6 परीक्षाओं को स्थगित करने और 17 परीक्षाओं की CID जांच कराने का फैसला लिया था।
अब हाई कोर्ट ने JPSC 11वीं और 13वीं परीक्षा को रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सरकार से इस मामले में 15 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।
अब सबकी नजर सरकार के जवाब पर है कि वह अदालत के सामने परीक्षा रद्द करने के फैसले को लेकर क्या दलील देती है।