Saturday, September 05, 2026 01:39:50 AM

DSP पति पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप
दहेज के लिए DSP पति पर पत्नी को 10 दिन कैद कर पीटने का आरोप, सदर अस्पताल में भर्ती

दहेज के लिए DSP पति और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा है। महिला ने 10 दिन तक कमरे में बंद रखकर मारपीट करने का भी दावा किया। पुलिस जांच में जुटी है।

दहेज के लिए dsp पति पर पत्नी को 10 दिन कैद कर पीटने का आरोप सदर अस्पताल में भर्ती
DSP पति पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप |

सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर और अन्य ससुरालवालों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला के मुताबिक, उसकी शादी 11 मार्च 2026 को पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP पद पर कार्यरत दहेज के लिए DSP पति पर पत्नी को 10 दिन कैद कर पीटने का आरोप, सदर अस्पताल में भर्तीसे हुई थी।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि शादी से पहले ही ससुरालवालों की ओर से वाहन, करीब 25 लाख रुपये के जेवर और शादी के खर्च की मांग की गई थी। महिला के अनुसार, उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये की स्कॉर्पियो, लगभग 22 से 25 लाख रुपये के जेवर और ससुर के खाते में 10 लाख रुपये समेत अन्य खर्च दिए। इसके बाद 11 मार्च को शादी हुई।

शादी के बाद भी पैसों की मांग का आरोप

महिला का आरोप है कि शादी के बाद भी पति और ससुरालवालों की ओर से पैसों की मांग जारी रही। उसने बताया कि पति ने उसके माता-पिता से पैसे लाने की बात कही और इसके बाद उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया।

महिला ने पति के एक रिश्तेदार पर कमरे में छिपकर बैठने और आपत्तिजनक व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, महिला बोकारो स्थित पति के क्वार्टर पहुंची थी। वहां भी सास और अन्य रिश्तेदारों की ओर से उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया।

महिला का आरोप है कि सास और पति ने ननद की शादी के लिए 20 से 25 लाख रुपये की व्यवस्था करने का दबाव बनाया। रुपये नहीं देने पर उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी गई।

10 दिन तक कमरे में बंद रखने का आरोप

महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि करीब 10 दिन पहले उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद एक दिन पहले भी उसके साथ दोबारा मारपीट की गई।

आरोप है कि मारपीट के बाद DSP पति ने उसे घर में कैद कर दिया। महिला के मुताबिक, उसने किसी तरह बहाना बनाया और वहां से निकलकर रांची पहुंची। इसके बाद उसने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें