दिल्ली पुलिस ईएचआरएमएस प्रशिक्षण |
हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार में ई-एचआरएमएस यानी इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला में भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के तकनीकी अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को ई-एचआरएमएस के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में दिल्ली पुलिस की अलग-अलग जिला और इकाइयों से करीब 175 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक भत्ते, ब्रीफकेस भत्ते, टेलीफोन और अखबार भत्ते या प्रतिपूर्ति से जुड़ी प्रक्रियाओं को ई-एचआरएमएस पोर्टल पर आसानी से लागू करना था।
इस दौरान कर्मचारियों को ई-एचआरएमएस प्रणाली के इस्तेमाल में आने वाली समस्याओं के समाधान के साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए गए।
कार्यशाला की अध्यक्षता संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), अपर पुलिस आयुक्त (कार्मिक) और अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय-II ने की।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।