Friday, August 14, 2026 08:49:34 AM

संसद मार्च में लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारी हिरासत में
दिल्ली में आज बढ़ा तनाव, देखिए क्या हुआ!

दिल्ली में CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। कई छात्र और समर्थक हिरासत में लिए गए, जबकि अभिजीत दिपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

दिल्ली में आज बढ़ा तनाव देखिए क्या हुआ
संसद मार्च में लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारी हिरासत में |

आज दिल्ली की सड़कों पर क्या हालात बन गए हैं..." संसद मार्च के दौरान राजधानी का माहौल तनावपूर्ण हो गया। संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और कई जगहों पर लाठीचार्ज किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले छात्र और समर्थक संसद की ओर मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग के पास रोक दिया गया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और कई छात्रों व समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। संसद मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

इधर, CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की। हालांकि, संगठन की ओर से आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है।

फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।


सम्बन्धित सामग्री



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें