दिल्ली में 42 जनकल्याण शिविर, 21 योजनाओं का लाभ |
यदि आप किसी सरकारी योजना के पात्र हैं और अभी तक उसका लाभ नहीं ले पाए हैं, तो दिल्ली में चल रहे जनकल्याण शिविरों का लाभ उठा सकते हैं। यहां पिंक कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति और एमएसएमई लोन समेत 21 योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कब तक चलेंगे शिविर?
- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'सेवा पखवाड़ा' का आयोजन किया जा रहा है।
- इसके तहत दिल्ली में 18 जून से 20 जून तक जनकल्याण शिविर लगाए गए हैं।
- बड़ी संख्या में लोग इन शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
- शिविर में आने वाले लोगों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है।
किन समस्याओं का हो रहा समाधान?
- पानी के गलत बिलों का निस्तारण
- पानी बिल पर जुर्माना माफी
- अवैध जल कनेक्शन का नियमितीकरण
- राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं
- आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा
- आधार अपडेट
- पेंशन संबंधी शिकायतों का समाधान
- विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़ी सेवाएं
इन योजनाओं पर विशेष फोकस
- पिंक कार्ड
- राशन कार्ड
- ई-श्रम कार्ड
- जनधन खाता
- आयुष्मान कार्ड
- प्रधानमंत्री आवास योजना
- उज्ज्वला योजना
- विधवा पेंशन
- दिव्यांग पेंशन
- वृद्धावस्था पेंशन
- जाति प्रमाण पत्र
- छात्रवृत्ति योजनाएं
- एमएसएमई लोन
कहां-कहां लगाए गए हैं शिविर?
उत्तर-पूर्वी जिला
- जीबीएसएसएस, एक्स ब्लॉक, ब्रह्मपुरी
- जीबीएस स्कूल, डीडीए फ्लैट्स, ईस्ट लोनी रोड
- जीजीएसएसएस, वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स, करावल नगर
- राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, गोकलपुर
पश्चिमी जिला
- राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर-1, चांद नगर
- सीएम श्री स्कूल, सी ब्लॉक, जनकपुरी
- राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हस्तसाल
दक्षिण-पूर्वी जिला
- साकेत भवन, 55-बी, तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया
- दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, लाजपत नगर-4
- सामुदायिक केंद्र, सनलाइट कॉलोनी-2
पुरानी दिल्ली जिला
- सीएम श्री स्कूल, राउज एवेन्यू, डीडीयू मार्ग
- सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय, गुलाबी बाग
उत्तरी जिला
- डीयूएसआईबी सामुदायिक केंद्र, एच-2 ब्लॉक, जहांगीरपुरी
- सीएम श्री स्कूल, सर्वोदय विद्यालय, लखनऊ रोड, तिमारपुर
- जीएसबीवी, बुराड़ी
- सीएम श्री स्कूल, लिबासपुर
पूर्वी जिला
- ब्लॉक-17, सामुदायिक केंद्र, गीता कॉलोनी
- एसकेवी, विश्वास नगर, कड़कड़डूमा कोर्ट रोड के पास
- सर्वोदय बाल विद्यालय, ब्लॉक-20, त्रिलोकपुरी
उत्तर-पश्चिमी जिला
- राणा प्रताप सर्वोदय कन्या विद्यालय, सेक्टर-5, रोहिणी
- राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, एच ब्लॉक, सुल्तानपुरी
- सीएम श्री स्कूल, अमर कॉलोनी, ज्वालापुरी कैंप नंबर-4
मध्य जिला
- सर्वोदय विद्यालय, मानसरोवर गार्डन
- सर्वोदय विद्यालय, इंद्रपुरी
नई दिल्ली जिला
- एनडीएमसी सामुदायिक केंद्र, बंगाली मार्केट
- श्रीमती इंदिरा गांधी केंद्रीय माध्यमिक/वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- नवयुग स्कूल, लोधी कॉलोनी
दक्षिण-पश्चिमी जिला
- एसकेवी नंबर-1, सागरपुर
- सामुदायिक भवन, मुख्य श्याम विहार, गोयला-दिनपुर रोड
- नजफगढ़ स्टेडियम
- एसकेवी, राजनगर-2, पालम कॉलोनी
दक्षिणी जिला
- सर्वोदय सह शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुतुब, महरौली
- एसबीवी-1, कालका दास मार्ग
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-5, आरके पुरम
- आचार्य तुलसी सर बाल विद्यालय, डॉ. अंबेडकर कॉलोनी, छतरपुर
- सामुदायिक केंद्र, मालवीय नगर
- एमसीडी प्राथमिक कन्या विद्यालय, सावित्री नगर
मध्य-उत्तरी जिला
- सामुदायिक भवन एवं श्री राधा कृष्ण वाटिका, सीसी कॉलोनी
- एमसीडी सामुदायिक भवन, के ब्लॉक, संदेश विहार
- सामुदायिक भवन, ऋषि नगर, रानी बाग
बाहरी-उत्तरी जिला
- सामुदायिक भवन, पंजाबी कॉलोनी, नरेला
- एसकेवी, प्रहलादपुर गांव
- जीएसकेवी, कंझावला
सरकार की अपील
- दिल्ली सरकार ने लोगों से अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी शिविर में पहुंचने की अपील की है।
- अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।
- ये शिविर 20 जून तक संचालित किए जाएंगे।