Saturday, October 10, 2026 10:34:43 PM

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा MCD 5 अधिकारी सस्पेंड
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में लापरवाही को लेकर MCD के 5 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर बड़ा एक्शन mcd के 5 अधिकारी सस्पेंड
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा MCD 5 अधिकारी सस्पेंड |

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने के मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है। हादसे के बाद लापरवाही के आरोपों को लेकर MCD के 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित अधिकारियों में साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रणवीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित कुमार गोयल, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील चौहान और जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार दूसरे दिन सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह घटना बिल्डिंग मालिक की लापरवाही की वजह से हुई। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इमारत काफी पुरानी थी और बेसमेंट में पानी भरने के कारण उसके पिलर गिर गए, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग ढह गई।

यह हादसा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत के दौरान हुआ था। इमारत में लड़कों के लिए पेइंग गेस्ट यानी PG की सुविधा थी। 5 मंजिला इमारत गिरने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और DDMA की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। NDRF के IG नरेंद्र बुंदेला ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों की सही संख्या अभी पता नहीं है और बचाव अभियान देर रात तक चल सकता है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरि राम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

एम्स के मुताबिक, हादसे के बाद 11 लोगों को जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया। इनमें 5 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन लोगों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। एक घायल के एक अंग की सर्जरी की गई, जबकि मामूली रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें