Saturday, October 10, 2026 11:38:30 PM

बिसरख नदी हादसा
बिसरख में नदी में डूबे दो युवक, नाव में रस्सी बांधते समय हुआ हादसा

बिसरख थाना क्षेत्र में नाव में रस्सी बांधते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए। पुलिस, SDRF/NDRF और फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बिसरख में नदी में डूबे दो युवक नाव में रस्सी बांधते समय हुआ हादसा
बिसरख नदी हादसा |

बिसरख थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि नदी में दो युवक डूब गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, SDRF/NDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

डूबने वाले युवकों की पहचान शिव राजपूत (19) और सौरव (20) के रूप में हुई है। शिव राजपूत बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में यूसुफपुर चक में रह रहे थे। वहीं सौरव बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के बिजलीपुर गांव के निवासी थे और फिलहाल यूसुफपुर चक में रह रहे थे।

नाव में रस्सी बांधते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दोनों युवक नाव में रस्सी बांधने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के साथ SDRF/NDRF और फायर सर्विस की टीम नदी में दोनों युवकों की तलाश कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस और बचाव टीमों का पूरा ध्यान दोनों युवकों को तलाशने पर है।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें