शहीद दरियाव सिंह कुश्ती दंगल |
ग्रेटर नोएडा। शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दरियाव सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाले भव्य कुश्ती दंगल में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया गया है। विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।
यह कुश्ती दंगल देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद दरियाव सिंह की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जयवीर पहलवान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में आने के लिए आश्वस्त किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद दरियाव सिंह जैसे राष्ट्रनायकों का बलिदान देश की धरोहर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में विदेशी हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले इस वीर सपूत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की वजह से ही आज देशवासी आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं।
कार्यक्रम से जुड़े लोगों में चैनपाल प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी गौतम बुद्ध नगर, आजाद खटाना, मोहित दक्ष, बोबू पहलवान, जितेंद्र नागर, तरुण भाटी और योगराज सिंह हिंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।