सीएम योगी ने सत्यवती मिश्र को दी श्रद्धांजलि |
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम सेक्टर-51 पहुंचकर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की पत्नी सत्यवती मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सेक्टर-51 स्थित पूर्व राज्यपाल के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सत्यवती मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
कुछ देर परिवार के बीच रहने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, सांसद डा. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, जिला प्रभारी नोएडा डीके शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, एमएलसी विजय पाठक, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, चंदगीराम यादव, शशि मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, डा. हेमलता द्विवेदी, पद्मेश द्विवेदी, अमित मिश्रा, शिखा मिश्रा, राजन मिश्रा, डा. सुषमा मिश्रा और अक्षत मिश्रा मौजूद रहे।