Thursday, October 08, 2026 07:25:59 PM

शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, युवाओं को बताया कैसे करें जीवन की चुनौतियों का सामना

शारदा यूनिवर्सिटी के ‘माइंड सेट लाइफ सेट’ कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन की चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया।

शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री युवाओं को बताया कैसे करें जीवन की चुनौतियों का सामना
शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री |

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बुधवार को आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में ‘माइंड सेट लाइफ सेट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विद्यार्थियों और युवाओं को जीवन प्रबंधन, आध्यात्मिकता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अनुभव और विचार विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने युवाओं को जीवन में आने वाली चुनौतियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य तय करना और मानसिक रूप से मजबूत रहना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान जीवन में सफलता के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ बेहतर सोच, मजबूत व्यक्तित्व और सही मूल्यों के महत्व पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबोधन को सुनने के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें