Friday, November 13, 2026 07:34:44 PM

दीपावली से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट
दीपावली से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, पटाखा विक्रेताओं को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

दीपावली से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक कर ग्रीन पटाखों की बिक्री, सुरक्षित भंडारण और अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए।

दीपावली से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट पटाखा विक्रेताओं को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
दीपावली से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट |

नोएडा: दीपावली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सेक्टर-2 स्थित फायर स्टेशन पर पटाखा विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटाखों के सुरक्षित भंडारण, बिक्री और अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह बैठक पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डीसीपी नोएडा प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में आयोजित हुई। इसमें एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रीन पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित और अधिकृत स्थलों पर ही की जाएगी। इसके साथ ही सभी बिक्री स्थलों पर पर्याप्त अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम पहले से करने को कहा गया।

बैठक में दुकानों और बिक्री स्थलों पर ज्वलनशील सामग्री का अनावश्यक भंडारण न करने, विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की हिदायत भी दी गई। विक्रेताओं को संदिग्ध गतिविधि या आग लगने की आशंका होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि दीपावली खुशियों और उत्साह का त्योहार है। ऐसे में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन के साथ-साथ पटाखा विक्रेताओं की भी जिम्मेदारी है। सुरक्षा मानकों का पालन करके संभावित आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण दीपावली सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें