Saturday, October 10, 2026 11:04:06 PM

नोएडा सुपरनोवा कार विवाद
नोएडा सुपरनोवा सोसायटी में कार सवार की दबंगई, बूम बैरियर तोड़कर घुसने का वीडियो वायरल

नोएडा की सुपरनोवा सोसायटी में कार सवार युवक पर बूम बैरियर तोड़कर जबरन प्रवेश करने और गार्ड से अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोएडा सुपरनोवा सोसायटी में कार सवार की दबंगई बूम बैरियर तोड़कर घुसने का वीडियो वायरल
नोएडा सुपरनोवा कार विवाद |

नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसायटी में कार सवार युवक द्वारा कथित तौर पर दबंगई करने का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार सुबह की बताई जा रही है, जिसका करीब 1 मिनट 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्कोडा स्लाविया कार से तुषार नाम का युवक सोसायटी के गेट नंबर-2 पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक सोसायटी के एस्पाइरा टॉवर में होटल यानी Airbnb संचालित करता है।

आरोप है कि गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने कार को गेट नंबर-2 से बाहर जाने के लिए कहा, जिस पर युवक नाराज हो गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर बूम बैरियर तोड़ दिया और कार लेकर जबरन सोसायटी के अंदर प्रवेश कर गया।

घटना के दौरान गार्ड के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और गेट पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना चर्चा में है। मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई या आरोपी पक्ष का क्या कहना है, इसकी जानकारी सामने आने पर तस्वीर और स्पष्ट होगी।


सम्बन्धित सामग्री



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें