Saturday, September 05, 2026 02:05:44 AM

आम्रपाली गोल्फ होम्स में ट्रक हादसा
आम्रपाली गोल्फ होम्स में तेज रफ्तार ट्रक गेट में घुसा, 4 लोग घायल

ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में तेज रफ्तार ट्रक गेट नंबर-3 में घुस गया। हादसे में 3 गार्ड और एक डिलीवरी बॉय घायल हुए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आम्रपाली गोल्फ होम्स में तेज रफ्तार ट्रक गेट में घुसा 4 लोग घायल
आम्रपाली गोल्फ होम्स में ट्रक हादसा |

ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक अचानक गेट नंबर-3 में घुस गया। ट्रक ने पहले बैरिकेडिंग तोड़ी और फिर गेट को टक्कर मारते हुए अंदर चला गया। हादसे में तीन सुरक्षा गार्ड और एक डिलीवरी बॉय घायल हो गए।

चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

करीब 9:20 बजे हुआ हादसा

निवासियों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9:20 बजे इटेहड़ा गोलचक्कर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आया। गेट पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ट्रक चालक ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और ट्रक सोसायटी के गेट नंबर-3 में घुस गया।

अचानक हुई इस घटना से गेट पर भगदड़ मच गई। ट्रक की टक्कर से सोसायटी का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन गार्ड और एक डिलीवरी बॉय घायल हुए। इसके अलावा दो कार और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है।

लोगों ने चालक को प कड़ा

हादसे के बाद सोसायटी के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। निवासियों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में ट्रक चला रहा था। लोगों ने पुलिस से चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया

बिसरख थाना प्रभारी के मुताबिक, ट्रक इटेहड़ा गोलचक्कर से शाहबेरी की तरफ जा रहा था। चालक ने नशे की हालत में ट्रक को आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी के गेट नंबर-3 की ओर मोड़ दिया, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत सामान्य है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद सोसायटी के गेट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। निवासियों का कहना है कि अगर हादसे के समय गेट पर ज्यादा लोग मौजूद होते, तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें