Thursday, October 08, 2026 07:06:13 PM

नोएडा में गंदे पानी से परेशानी
नोएडा में टोंटी से ‘गंदा पानी’! बदबू से परेशान लोग, बोतलबंद पानी बना सहारा

नोएडा के सेक्टर-25, 40 और 21 समेत कई इलाकों में गंदे व बदबूदार पानी की शिकायतें सामने आई हैं। निवासियों ने पानी के नमूनों और पाइपलाइनों की जांच की मांग की है।

नोएडा में टोंटी से ‘गंदा पानी’ बदबू से परेशान लोग बोतलबंद पानी बना सहारा
नोएडा में गंदे पानी से परेशानी |

नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में घरों की टोंटियों से साफ पानी की जगह गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सेक्टर-25 निवासी हेमा पुरी ने अपने क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या उठाई है। इसके अलावा सेक्टर-40 और सेक्टर-21 समेत कई अन्य सेक्टरों के निवासी भी पानी की गुणवत्ता को लेकर परेशान हैं।

लोगों का कहना है कि कुछ जगहों पर नलों से आने वाला पानी मटमैला दिखाई दे रहा है, जबकि कई स्थानों पर पानी से दुर्गंध आने की शिकायत है। इसके चलते पानी का इस्तेमाल पीने और खाना बनाने में करना मुश्किल हो रहा है।

हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों को पीने के लिए बोतलबंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। गंदे पानी की वजह से लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

पाइपलाइन और पानी की जांच की मांग

सेक्टर-25 निवासी हेमा पुरी ने संबंधित अधिकारियों से समस्या की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पानी सप्लाई करने वाली पाइपलाइनों और आसपास की व्यवस्था की जांच होनी चाहिए, जिससे गंदे पानी की असली वजह का पता चल सके।

निवासियों ने प्राधिकरण से मांग की है कि प्रभावित सेक्टरों से पानी के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जाए। इसके साथ ही पानी की पाइपलाइनों की स्थिति भी जांची जाए, ताकि लीकेज या सीवर लाइन का पानी मिलने की किसी आशंका का पता लगाया जा सके।

लोगों का कहना है कि स्वच्छ पेयजल एक मूलभूत सुविधा है। ऐसे में प्राधिकरण को समस्या की जांच कर जल्द से जल्द इसका स्थायी समाधान करना चाहिए।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें