सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी |
ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को प्रस्तावित इंडिया एक्सपो मार्ट दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम की सुरक्षा के लिए चार कंपनी पीएसी के साथ करीब 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी रैंक के तीन अधिकारियों और 15 राजपत्रित अधिकारियों को सौंपी गई है। पुलिसकर्मी एक्सपो मार्ट परिसर के अलावा आसपास के प्रमुख रास्तों, प्रवेश और निकास प्वाइंट पर तैनात रहेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एक्सपो मार्ट के आसपास के रास्तों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन:
गलगोटिया कट से IFS विला जाने वाले वाहनों को एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बड़ा गोलचक्कर और शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर के रास्ते जगतफार्म की ओर जा सकेंगे।
वहीं, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से नासा यू-टर्न लेकर सीधे एक्सपो मार्ट परिसर में बनी पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।