Friday, November 13, 2026 01:49:50 PM

नोएडा सेक्टर 49 जनसमस्याएं
नोएडा सेक्टर-49 में जलभराव और सीवर समस्याओं पर प्राधिकरण सख्त, GM एस.पी. सिंह ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

नोएडा सेक्टर-49 में जलभराव और खराब सीवर लाइन की शिकायतों पर प्राधिकरण के महाप्रबंधक एस.पी. सिंह ने निरीक्षण कर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

नोएडा सेक्टर-49 में जलभराव और सीवर समस्याओं पर प्राधिकरण सख्त gm एसपी सिंह ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
नोएडा सेक्टर 49 जनसमस्याएं |

नोएडा के सेक्टर-49 में जल भराव, सीवर लाइन निर्माण की खराब गुणवत्ता, नालियों की सफाई और पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने संज्ञान लिया है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) एस.पी. सिंह ने सेक्टर का निरीक्षण किया और RWA पदाधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली।

जलभराव के स्थायी समाधान के निर्देश

बैठक में जलभराव मुख्य मुद्दा रहा। महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि किसी विशेषज्ञ तकनीकी संस्थान से सेक्टर का विस्तृत निरीक्षण कराया जाए ताकि जलभराव के असली कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान निकाला जा सके। साथ ही जलनिकासी के लिए नई नालियों के निर्माण पर भी जोर दिया गया।

सीवर काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल, होगी जांच

RWA पदाधिकारियों ने नई सीवर लाइन बिछाने में घटिया निर्माण और प्रॉपर कॉम्पेक्शन न होने की शिकायत की, जिससे सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है। इस पर महाप्रबंधक ने जल विभाग को पत्र लिखकर निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाएगी।

पक्के रैंप हटाने और पार्कों के सुधार की मांग

नालियों के ऊपर बने पक्के रैंपों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए ताकि नियमित सफाई में रुकावट न आए। RWA महासचिव विजय कुमार भाटी और अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने पार्कों के जीर्णोद्धार और नागरिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर संवाद की जरूरत बताई। महाप्रबंधक ने सभी शिकायत पत्रों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में RWA के कई पदाधिकारी और नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक आर.के. शर्मा सहित उद्यान, इलेक्ट्रिकल व सिविल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें