नोएडा महिला पर चाकू हमला आरोपी गिरफ्तार |
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने महिला पर चाकू से हमला कर उसे घायल करने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने महिला के घर में रह रहे व्यक्ति द्वारा महिला पर चाकू से वार करने के मामले में आरोपी विष्णु पुत्र नन्कोनू को सेक्टर-27 एलिवेटेड रोड के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ और आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने तिकोनिया पार्क के पास से घटना में इस्तेमाल एक अवैध चाकू बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु पुत्र नन्कोनू, निवासी अटवा बसेन, थाना सण्डिला, हरदोई, वर्तमान पता ग्राम निठारी, सेक्टर-31, नोएडा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।
इस मामले में थाना सेक्टर-20 में मु0अ0सं0 384/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू बरामद किया है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।