Saturday, October 10, 2026 10:29:38 PM

नोएडा में उल्लू हमलों से निवासियों का डर बढ़ा
ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में उल्लुओं का आतंक! 5-6 लोगों पर झपट्टा, दहशत में निवासी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट रेजिडेंशियल सोसाइटी में उल्लू लगातार लोगों पर हमला करते रह रहे हैं, जिससे करीब 5-6 incident हो गई हैं। इन हमलों का शिकार मुख्यत: बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं। निवासियों ने वन विभाग से सहायता मांगी है।

ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में उल्लुओं का आतंक 5-6 लोगों पर झपट्टा दहशत में निवासी
नोएडा में उल्लू हमलों से निवासियों का डर बढ़ा |

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में इन दिनों उल्लुओं के एक जोड़े ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि ये उल्लू लगातार लोगों पर झपट्टा मार रहे हैं। अब तक करीब 5 से 6 लोग इनके हमले का शिकार होने की बात सामने आई है।

निवासियों के मुताबिक, रात के समय लोग जैसे ही सोसाइटी की सड़कों या खुले हिस्सों से गुजरते हैं, तभी ऊपर से उल्लू अचानक तेजी से नीचे आता है और उन पर हमला करने की कोशिश करता है। कुछ लोगों ने सिर और शरीर पर खरोंच आने की शिकायत भी की है।

बताया जा रहा है कि उल्लुओं का यह जोड़ा पिछले कुछ समय से सोसाइटी में लगातार दिखाई दे रहा है। दोनों अक्सर पेड़ों, सड़कों और स्ट्रीट लाइट के आसपास बैठे नजर आते हैं। हमले का कोई तय समय नहीं है, जिसके कारण लोगों में ज्यादा डर बना हुआ है।

लगातार हो रही घटनाओं के बाद खासकर बच्चों, बुजुर्गों और देर रात ड्यूटी से लौटने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई निवासी अब रात में अकेले आने-जाने से भी बच रहे हैं।

मामले की शिकायत वन विभाग से की गई है। रेजिडेंट्स ने जिला वन अधिकारी यानी DFO से हस्तक्षेप करने और उल्लुओं को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की मांग की है।

हालांकि, सोसाइटी के लोगों का कहना है कि वे उल्लुओं को नुकसान पहुंचाना या मारना नहीं चाहते। उनकी मांग है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे, उल्लुओं के व्यवहार और उनके ठिकाने की जांच करे और फिर उन्हें सुरक्षित तरीके से किसी प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया जाए।

निवासियों ने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो किसी बच्चे या बुजुर्ग को गंभीर चोट लग सकती है।

फिलहाल लोगों को सलाह दी जा रही है कि रात के समय पेड़ों और स्ट्रीट लाइट के आसपास सावधानी से निकलें और उल्लुओं को छेड़ने या उनके करीब जाने से बचें।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें