Thursday, October 08, 2026 06:19:13 PM

नोएडा वाहन चोरी दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा में वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद

नोएडा के सेक्टर-168 से थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 6 बाइक, i-10 कार, मोबाइल, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

नोएडा में वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 6 मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
नोएडा वाहन चोरी दो आरोपी गिरफ्तार |

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस के थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही से चोरी की 6 मोटरसाइकिल, घटना में इस्तेमाल i-10 कार, एक iPhone 13 Pro, 1300 रुपये नकद और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को छपरौली टी-प्वाइंट, सेक्टर-168, नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर यादव पुत्र हरी बाबू और सोनू कुमार पुत्र सोनपाल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सागर यादव के पास से iPhone 13 Pro, 1300 रुपये नकद, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। वहीं सोनू कुमार के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

ऐसे करते थे बाइक चोरी

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे i-10 कार नंबर DL9CAA1997 से रेकी करते थे और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को सुनसान जगहों पर झाड़ियों में छिपा दिया जाता था। इसके बाद उन्हें सस्ते दामों में बेचकर अवैध रूप से पैसा कमाने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने पास अवैध हथियार भी रखते थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. सागर यादव, पुत्र हरी बाबू, निवासी मोहल्ला लोधीनगर, कस्बा व थाना छर्रा, अलीगढ़। वर्तमान पता ग्राम वाजिदपुर, सेक्टर-135, नोएडा। उम्र करीब 21 वर्ष।

2. सोनू कुमार, पुत्र सोनपाल सिंह, निवासी कुंडा चौराहा के पास, थाना कुंडा, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड। वर्तमान पता ग्राम वाजिदपुर, सेक्टर-135, नोएडा। उम्र करीब 25 वर्ष।

बरामदगी

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से ये सामान बरामद हुआ है—

  1. हीरो स्पलेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर UP24AW6456
  2. हीरो स्पलेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर DL3SCS0221
  3. हीरो स्पलेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर UP16DU6549
  4. हीरो स्पलेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर UP16CS0519
  5. हीरो स्पलेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर UP23AE7299
  6. हीरो स्पलेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर DL14ST0837
  7. घटना में इस्तेमाल i-10 कार, रजिस्ट्रेशन नंबर DL9CAA1997
  8. iPhone 13 Pro और 1300 रुपये नकद
  9. एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर
  10. एक अवैध चाकू

इस मामले में थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर में मु0अ0सं0 140/2026, धारा 317(5) बीएनएस और 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें