Thursday, October 08, 2026 06:13:50 PM

ग्रेटर नोएडा आईफोन लूट
“ये iPhone 18 Pro है?” पूछा और छीनकर भागे! ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े मोबाइल लूट

ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में चेरी काउंटी सोसायटी के पास बाइक सवार दो बदमाश महिला से रास्ता पूछने के बहाने रुके। iPhone 18 Pro होने की पुष्टि करते ही फोन छीनकर फरार हो गए।

“ये iphone 18 pro है” पूछा और छीनकर भागे ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े मोबाइल लूट
ग्रेटर नोएडा आईफोन लूट |

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। चेरी काउंटी सोसायटी के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश एक महिला के हाथ से iPhone 18 Pro छीनकर फरार हो गए।

पीड़िता शुभी भंडारी, पत्नी साकेत गुप्ता, सेंचुरियन पार्क लो राइज की रहने वाली हैं। शुभी के मुताबिक, 21 सितंबर को वह अपनी सोसायटी से मूर्ति की तरफ ई-रिक्शा से जा रही थीं।

चेरी काउंटी सोसायटी पार करने के बाद शुभी अपने मोबाइल से कोड स्कैन कर ई-रिक्शा का पेमेंट कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे।

शुभी के अनुसार, दोनों युवकों ने पहले उनसे रास्ता पूछा। इसके बाद उन्होंने उनके हाथ में मौजूद फोन को देखकर पूछा—“क्या ये iPhone 18 Pro है?”

शुभी ने जैसे ही हां कहा, आरोप है कि बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से फोन छीनकर तेजी से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद एक बार फिर मोबाइल स्नैचिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर जिस तरीके से पहले रास्ता पूछकर महिला को बातों में लगाया गया और फिर फोन के मॉडल की जानकारी लेकर उसे छीना गया, उसने लोगों को सतर्क रहने की जरूरत भी बताई है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें