Sunday, August 16, 2026 10:15:01 AM

ग्रेटर नोएडा: कार वर्कशॉप में हमला, मालिक घायल
ग्रेटर नोएडा: कार वर्कशॉप में हमला, मालिक समेत तीन लोग घायल, गाड़ियों में भी की तोड़फोड़

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में कार वर्कशॉप पर 10 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर मालिक और मजदूरों को घायल कर दिया। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस जांच में जुटी है।

ग्रेटर नोएडा कार वर्कशॉप में हमला मालिक समेत तीन लोग घायल गाड़ियों में भी की तोड़फोड़
ग्रेटर नोएडा: कार वर्कशॉप में हमला, मालिक घायल |

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे एक कार रिपेयरिंग वर्कशॉप पर लाठी-डंडों से लैस करीब 10 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने वर्कशॉप संचालक और दो मजदूरों के साथ मारपीट की, साथ ही वहां खड़ी कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। हमले में वर्कशॉप संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित पक्ष ने सोमवार शाम करीब 3 बजे दनकौर कोतवाली में सात नामजद समेत कुल 10 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता सूबेराम नागर, निवासी ऊंची दनकौर, ने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे नीरज की ढाकवाला गांव के पास कार रिपेयरिंग की वर्कशॉप है। घटना के समय नीरज अपने दो मजदूरों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दनकौर कस्बे के करीब 10 लोग लाठी-डंडों के साथ वर्कशॉप में घुस आए।

आरोप है कि हमलावरों ने पहले वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और इसके बाद नीरज व दोनों मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों मजदूरों को भी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ हुई कहासुनी की रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें