Saturday, September 05, 2026 02:08:26 AM

नोएडा में सरकारी नाम वाले वाहनों पर RWA सख्त
निजी गाड़ियों पर ‘भारत सरकार’ लिखने पर RWA सख्त, कार्रवाई की मांग

सेक्टर-105 RWA ने निजी गाड़ियों पर ‘भारत सरकार’ लिखने, काली फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।

निजी गाड़ियों पर ‘भारत सरकार’ लिखने पर rwa सख्त कार्रवाई की मांग
नोएडा में सरकारी नाम वाले वाहनों पर RWA सख्त |

नोएडा के सेक्टर-105 की RWA ने शहर में कुछ निजी वाहनों पर ‘भारत सरकार’ और ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखकर चलने, गाड़ियों में काली फिल्म लगाने और ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट नहीं होने को लेकर चिंता जताई है।

RWA का कहना है कि ऐसे वाहन पुलिस की जांच से बचने, टोल टैक्स से बचने या आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने का खतरा बढ़ा सकते हैं।

बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टरों पर भी सवाल

RWA के मुताबिक, नोएडा की सड़कों पर कई भारी ट्रैक्टर बिना आगे और पीछे नंबर प्लेट के चल रहे हैं। इनका व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

RWA का कहना है कि अगर ऐसे वाहन किसी हादसे या अपराध में शामिल होते हैं, तो उनकी पहचान करना मुश्किल हो सकता है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

RWA सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा पुलिस और ट्रैफिक विभाग से इस मामले में अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने बिना नंबर प्लेट वाले व्यावसायिक ट्रैक्टरों को जब्त करने, सरकारी नाम का कथित अनधिकृत इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर FIR दर्ज करने और काली फिल्म व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RWA का कहना है कि सड़कों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें