Saturday, September 05, 2026 01:58:29 AM

ग्रेटर नोएडा जिम में आग शॉर्ट सर्किट से हादसा टला
ग्रेटर नोएडा में जिम में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा की एस सिटी सोसायटी के महावीर प्लाजा में जिम में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। घटना के समय 6 से 8 लोग अंदर थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

ग्रेटर नोएडा में जिम में लगी आग समय रहते टला बड़ा हादसा
ग्रेटर नोएडा जिम में आग शॉर्ट सर्किट से हादसा टला |

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एस सिटी सोसायटी के महावीर प्लाजा में गुरुवार सुबह एक जिम में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि जिम महावीर प्लाजा की दूसरी मंजिल पर चल रहा है। घटना के समय जिम के अंदर करीब 6 से 8 लोग मौजूद थे। अचानक जिम के एक हिस्से से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई।

आग लगते ही अंदर मौजूद लोग तुरंत बाहर निकल आए और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से तक पहुंचकर खिड़कियों के शीशे तोड़े। इसके बाद अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। काफी प्रयास के बाद आग बुझा दी गई।

सीएफओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट सामने आ रही है।

फिलहाल आग से जिम में हुए नुकसान का आकलन जिम संचालक की ओर से किया जा रहा है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें