Friday, November 13, 2026 08:31:05 PM

जेवर किसान हत्या पुलिस चौकी
पुलिस चौकी के सामने किसान की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप!

ग्रेटर नोएडा के जेवर में पुलिस चौकी से चंद कदम दूर खेत पर सो रहे 50 वर्षीय किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

पुलिस चौकी के सामने किसान की गला रेतकर हत्या इलाके में हड़कंप
जेवर किसान हत्या पुलिस चौकी |

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के नीमका गांव में एक किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। किसान खेतों पर सो रहा था और पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान नीमका गांव निवासी 50 वर्षीय भोले शंकर के रूप में हुई है। उनके खेत जेवर-खुर्जा रोड पर नीमका पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित हैं। बताया जा रहा है कि भोले शंकर खेतों में बिल्डिंग मटेरियल का काम शुरू करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने खेत पर तौल कांटा समेत अन्य सामान भी लगवा रखा था।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 बजे तक भोले शंकर अपने खेतों पर काम को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसके बाद उनका बेटा गांव वापस चला गया। आरोप है कि उसके जाने के बाद किसी व्यक्ति ने फावड़े से भोले शंकर का गला काटकर उनकी हत्या कर दी।

सुबह जब परिजन खेतों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें