Wednesday, November 18, 2026 01:02:01 PM

पोरवाल समाज ज्ञानेश कुमार समर्थन ज्ञापन नोएडा
पोरवाल समाज सेवा समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में सौंपा ज्ञापन, ‘भारत रत्न’ देने की मांग

पोरवाल समाज सेवा समिति ने नोएडा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में ज्ञापन सौंपकर उन्हें ‘भारत रत्न’ देने की मांग की।

पोरवाल समाज सेवा समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में सौंपा ज्ञापन ‘भारत रत्न’ देने की मांग
पोरवाल समाज ज्ञानेश कुमार समर्थन ज्ञापन नोएडा |

नोएडा। पोरवाल समाज सेवा समिति (रजि.), दिल्ली की नोएडा मंडल शाखा ने 08 अक्टूबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के समर्थन में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समिति ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग भी की।

समिति की नोएडा मंडल शाखा द्वारा वैश्य समाज के साथ जिला अधिकारी नोएडा के कार्यालय से चलकर सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा को यह ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पोरवाल समाज सेवा समिति के मुख्य संरक्षक एवं राष्ट्रीय चेयरमैन सुधीर चन्द्र पोरवाल ने किया। इस दौरान वैश्य समाज का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जय भगवान गोयल, सत्य नारायण गोयल, महेश बाबू गुप्ता, बलराज गोयल, कनक लता पोरवाल, मनोज गुप्ता, डॉक्टर शैलेंद्र पोरवाल, संदीप पोरवाल, नवीन पोरवाल, सुभाष पोरवाल, पप्पू पोरवाल, सुनील पोरवाल, राजीव पोरवाल, तरुण गुप्ता, मनोज गुप्ता एडवोकेट, पूनम गुप्ता एडवोकेट, डॉक्टर एस.पी. जैन, रोहतास गोयल, श्री भगवान अग्रवाल, अमिश राजवंशी, लक्ष्मी पोरवाल, सरोजनी पोरवाल, रागिनी पोरवाल, विनीता पोरवाल, मुकेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुरेन्द्र गर्ग, धर्मवीर बंशल, हीरा लाल गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वैश्य एकता परिषद, जय वैश्य समाज और संतुष्टि सेवा फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं ने भी अपने-अपने ज्ञापन सौंपे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

समिति की ओर से कहा गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के समर्थन में यह ज्ञापन सौंपा गया है और राष्ट्रपति महोदया से उन्हें ‘भारत रत्न’ देने की मांग की गई है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें