Friday, November 13, 2026 01:59:21 PM

नोएडा सेक्टर-135 के 6 विला की जांच के आदेश
क्या यहां भी चलेगा योगी का बुलडोजर? नोएडा सेक्टर-135, डुप्लेक्स विला

नोएडा के सेक्टर-135 में छह डुप्लेक्स विला के निर्माण को लेकर शिकायत के बाद प्राधिकरण ने जांच के निर्देश दिए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और जांच में किन पहलुओं की पड़ताल होगी।

क्या यहां भी चलेगा योगी का बुलडोजर नोएडा सेक्टर-135 डुप्लेक्स विला
नोएडा सेक्टर-135 के 6 विला की जांच के आदेश |

नोएडा के सेक्टर-135 में बने डुप्लेक्स विला के निर्माण को लेकर सवाल उठने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने जांच के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि इन विला के मूल ढांचे को तोड़कर दोबारा निर्माण कराया गया। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुसार हुआ है या नहीं और इसके लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं।

दरअसल, Pathakraj News के संपादक सागर शुक्ला ने इस मामले में नोएडा प्राधिकरण से शिकायत कर विला की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद प्राधिकरण के भवन विभाग ने वर्क सर्किल-9 के वरिष्ठ प्रबंधक को मौके पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्माण की तस्वीरें लेने और अक्षांश-देशांतर (Latitude-Longitude) के साथ स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

जिन छह विला की जांच की जानी है, उनमें HD-11, HD-24, HD-183, HD-196, HD-250 और HD-251 शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये विला 90 साल के लीज एग्रीमेंट के तहत आवंटित हैं। ऐसे में निर्माण या मूल ढांचे में बदलाव के लिए लीज की शर्तों, स्वीकृत नक्शे और प्राधिकरण के लागू नियमों का पालन जरूरी है।

इस मामले में सवाल उठ रहा है कि क्या निर्माण में बदलाव करने से पहले आवश्यक अनुमति ली गई थी और क्या प्राधिकरण की निगरानी व्यवस्था के तहत इन गतिविधियों पर ध्यान दिया गया था? हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी जांच रिपोर्ट से होनी बाकी है।

अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो प्राधिकरण क्या कार्रवाई करता है। सवाल यह भी है कि क्या मामला केवल जांच के आदेशों तक सीमित रहेगा या नियमों के अनुसार जमीन पर भी कार्रवाई होगी।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें