Saturday, September 05, 2026 05:03:44 PM

हिंडन नदी में युवती लापता
शादी की बात से नाराज युवती हिंडन नदी में कूदी, बचाने गया युवक भी कूदा; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

ग्रेटर नोएडा में युवती के हिंडन नदी में कूदने से हड़कंप मच गया। बचाने गया युवक सुरक्षित बाहर निकला, लेकिन युवती का पता नहीं चला। SDRF की तलाश जारी है।

शादी की बात से नाराज युवती हिंडन नदी में कूदी बचाने गया युवक भी कूदा sdrf का सर्च ऑपरेशन जारी
हिंडन नदी में युवती लापता |

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव में शनिवार रात हिंडन नदी के पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 19 साल की संजना नदी में कूद गई। युवती को बचाने के लिए उसके साथ मौजूद एक युवक ने भी नदी में छलांग लगा दी। युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन देर रात तक युवती का कोई पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोग और युवती के परिजन भी वहां जुट गए। पुलिस ने SDRF की टीम को मौके पर बुलाया, जिसके बाद नदी में युवती की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों के मुताबिक, युवती की शादी कहीं और तय किए जाने की बात को लेकर वह नाराज चल रही थी। परिवार ने इसी वजह को घटना से जोड़कर आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। SDRF की टीम नदी के संभावित स्थानों पर सर्च कर रही है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें