कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन शुरू |
कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित बारातघर में कांग्रेस की ओर से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांग्रेस के जिला ऑब्जर्वर शेख मस्तान वली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सतीश शर्मा और विनीत त्यागी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने महानगर के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पीसीसी और एआईसीसी सदस्यों के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी राय जानी।
जिला और नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं ने आवेदन किया है। इनमें एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर, दिनेश अवाना, दीपक भाटी चोटी वाला, मुकेश यादव, गौतम अवाना, रामकुमार तंवर, प्रमोद शर्मा, शाबुद्दीन, दिनेश शर्मा, फिरे नागर, दियाकत चौधरी, यतेंद्र शर्मा, जयचन्द और हेमचंदर नागर शामिल हैं।
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत अब पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की राय के आधार पर नए जिला और महानगर अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।